1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'पीपली लाइव' के सह निर्देशक महमूद फारूकी अमेरिकी महिला से रेप के दोषी

'पीपली लाइव' के सह निर्देशक महमूद फारूकी अमेरिकी महिला से रेप के दोषी

नई दिल्ली: साल 2010 में आई बॉलीवुड फिल्म पीपली लाइव के सह- निर्देशक महमूद फारूकी पर दिल्ली के साकेत कोर्ट ने अमेरिकी महिला से बालात्कार के आरोप में दोषी करार दिया है। आगामी 2 अगस्त

mahmood farooqui- India TV Hindi
mahmood farooqui

नई दिल्ली: साल 2010 में आई बॉलीवुड फिल्म पीपली लाइव के सह- निर्देशक महमूद फारूकी पर दिल्ली के साकेत कोर्ट ने अमेरिकी महिला से बालात्कार के आरोप में दोषी करार दिया है। आगामी 2 अगस्त को कोर्ट की ओर से महमूद फारूखी को सजा सुनाई जाएगी। शनिवार को साकेत के एडिशनल सेशन कोर्ट के जज संजीन जैन ने मामले की सुनवाई करते हुए उन्हें दोषी करार दिया। जिसके  बाद उन्हें 2 अगस्त को सजा सुनाने का ऐलान किया है।

सजा सुनाने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। कोर्ट में सजा सुनाए जाने के बाद भी फारूखी को यकीन नहीं हुआ कि उन्हें दोषी करार दिया गया है।  उन्होंने जज से दोबारा पूछा कि क्‍या उन्हें दोषी मान लिया गया है?

महमूद फारुकी पर एक अमेरिकी रिसर्च छात्रा ने रेप का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि वह अपने रिसर्च के सिलसिले में दिल्ली आई थी जिस दौरान उसकी मुलाकात फारुकी से हुई थी। 

Latest India News