गुजरात: सूरत में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। इस फैक्ट्री में धागे बनाने का काम होता था। ये आग तेजी से एक प्लांट से दूसरे प्लांट में फैल गई। आग शॉट सर्किट के कारण मानी जा रही है। आग बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां पहुंची है, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
फायर ऑफीसर के अनुसार ये आग सुबह 8 बजे लगी है। ये आग तेजी के साथ अन्य प्लांटों में फैल रही है। इस फैक्ट्री का नाम सोनिका इण्डस्ट्रीज है। जिसके मालिक सुमित अग्रवाल है। इन्होंने बताया कि अभी तक लगभग 100 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है, लेकिन अभी कोई जनहानि की खबर नहीं आई है।
देखें वीडियो-
Latest India News