1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. SHOCKING: सफाई कर्मचारी की 114 पोस्ट के लिये 19000 MBA-BTECH ग्रेजुएट्स में होड़

SHOCKING: सफाई कर्मचारी की 114 पोस्ट के लिये 19000 MBA-BTECH ग्रेजुएट्स में होड़

नई दिल्ली: आज के समय में नौकरी पाना कितना कठिन हो गया है वो इस बात से पता चलता हे कि उत्तर प्रदेश के अमरोहा में निकली स्वीपर की 114 पोस्ट के लिये MBA-BTECH ग्रेजुएट्स

job- India TV Hindi
job

नई दिल्ली: आज के समय में नौकरी पाना कितना कठिन हो गया है वो इस बात से पता चलता हे कि उत्तर प्रदेश के अमरोहा में निकली स्वीपर की 114 पोस्ट के लिये MBA-BTECH ग्रेजुएट्स भी आवेदन के लिए मारा-मारी कर रहे हैं। इस पोस्ट पर नौकरी करने वाले की सैलरी 17,000 होगी। इसके लिए 19,000 लोगों ने आवेदन किया है जबकि सीटें केवल 114 हैं।

भारत में उच्च शिक्षा
जिस प्रकार लोग स्वीपर की इन 114 पोस्ट के लिए पागल हो रहे हैं वह भारत की विकास पद्धति को दर्शाता है। इसे देखने से एहसास होता है कि हमारा देश तरक्की तो कर रहा है लेकिन लोगों को नौकरियां दिलाने में यह फेल हो गया है। यह राज्य-देश की अव्यवस्थित उच्च शिक्षा को दिखाता है। जहां पर MBA के 3.5 लाख लोग 3,364 संस्थानों में एडमिशन लेते हैं। एक सर्वे से पता चला कि इन 3.5 लाख लोगों में से केवल 10 प्रतिशत लोगों को ही नौकरी मिल पाती है। उच्च शिक्षा में अधिक पैसा खर्च करने के बावजूद भी लोगों की कुशलता में कमी रहती है जिस वजह से छोटी नौकरियों को पाने की होड़ लग जाती है।

प्रतिभा पलायन
प्रतिभा पलायन का मुख्य कारण पश्चिमी देशों में बेहतर उच्च शिक्षा का होना है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत प्रतिभा पलायन की वजह से ऐसे कई लोगों को खो चुका है जो भारत का भविष्य सुनहरा बना सकते हैं। भारत जनसांख्यिकीय विभाजन की ओर बढ़ता जा रहा है इस बात का अधिकतम फायदा इस बात पर निर्भर करता है कि हम किस तरह से युवाओं को शिक्षा दें ताकि उन्हें अच्छी नौकरियां मिल सकें। अगर हम भारत के युवाओं को अच्छी शिक्षा और अच्छी नौकरियां देने में विफल होते हैं तो हमें वो मौके भी नहीं मिलेंगे जो अभी हमारे देश में बार बार दस्तक दे रहे हैं।

Latest India News