1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कारण बताओ नोटिस पर ममता की ललकार, बोलीं लोग 19 मई को बताएंगे कारण

कारण बताओ नोटिस पर ममता की ललकार, बोलीं लोग 19 मई को बताएंगे कारण

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ममता ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Mamata Bannerjee- India TV Hindi
Mamata Bannerjee

कोलकाता: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ममता से इस नोटिस का जवाब 24 घंटे के भीतर देने को कहा गया है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने चुनाव आयोग को ललकारते हुए कहा है कि चुनाव आयोग ने आज (गुरुवार) बांग्ला नववर्ष पर मुझे कारण बताओ नोटिस भेजा है, लोग उन्हें 19 मई को कारण बताएंगे। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

ममता ने चुनाव आयोग की नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बांग्ला नववर्ष पर मुझे कारण बताओ नोटिस भेजा गया है, लोग उन्हें 19 मई को कारण बताएंगे। आपको बता दें कि 19 मई को ही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आएगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने बताया कि ममता बनर्जी ने बुधवार को आसनसोल में एक चुनावी रैली के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन किया था। बताया जाता है कि ममता ने यहां पर आसनसोल को नया जिला बनाने का वादा किया। यह चुनावी वादा आचार संहिता उल्लंघन के दायरे में आता है।

चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ ने पुलिस और प्रशासकीय अधिकारियों के साथ दिन भर बैठकें की। पीठ ने 17 अप्रैल को होने जा रहे राज्य विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधिमंडलों से भी मुलाकात की।

Latest India News