1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मदर टेरसा की उत्तराधिकारी की मौत, सिस्टर निर्मला की मौत पर ममता भी दुखी

मदर टेरसा की उत्तराधिकारी की मौत, सिस्टर निर्मला की मौत पर ममता भी दुखी

कोलकाता: कोलकाता के विश्वप्रसिद्ध और मदर टेरेसा के बनाई हुई संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी जिसमें गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा की जाती है, उसकी सुपीरियर जनरल सिस्टर निर्मला का निधन हो गया है। 81 साल

सिस्टर निर्मला की मौत...- India TV Hindi
सिस्टर निर्मला की मौत पर ममता बनर्जी भी दुखी

कोलकाता: कोलकाता के विश्वप्रसिद्ध और मदर टेरेसा के बनाई हुई संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी जिसमें गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा की जाती है, उसकी सुपीरियर जनरल सिस्टर निर्मला का निधन हो गया है। 81 साल की निर्मला इस ट्रस्ट की उत्तराधिकारी थीं।

कब जुड़ी ट्रस्ट से-

साल 1997 में मदर टेरेसा की मौत के बाद सिस्टर निर्मला इस ट्रस्ट से बतौर मुखिया जुड़ी थीं। वो बीते कई सालों से बीमार थीं। उनकी मौत के बाद अब सिस्टर प्रेमा ने मिशनरीज की कमान संभाल ली है।

23 जुलाई 1934 को रांची के एक ब्राह्मण परिवार में जन्मी सिस्टर निर्मला 17 साल की उम्र में ही मिशनरीज से जुड़ गईं थीं। उनके पिता सेना के जवान थे। आपको बता दें कि उन्होंने मदर टेरसा के कहने पर कानून पढ़ाई भी की थी। टेरसा को निर्मला पर इतना भरोसा था कि उन्होंने पनामा, न्यूयॉर्क और काठमांडू में मिशनरीज सेंटर खोलने के लिए भी निर्मला को चुना था।

Latest India News