कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि कुछ इलाकों में चुनाव के दौरान धारा 144 लगाए जाने की वजह से पश्चिम बंगाल में मतदाता मुक्त भाव से मतदान नहीं कर सके। बनर्जी ने यहां एक रोड शो के दौरान आरोप लगाया, लोगों को मतदान करने से रोकने के लिए कुछ इलाकों में धारा 144 का इस्तेमाल कर चुनाव के दौरान एक अप्रत्याशित आतंक पैदा किया गया है।
उन्होंने कहा, लेकिन आप डरें नहीं, और कृपया अपना मत दें। आप इन सभी दांव पेच के झांसे में न आएं। बनर्जी ने कहा कि माकपा-कांग्रेस गठबंधन की दिलचस्पी राज्य सरकार के खिलाफ केवल झूठी अफवाहें फैलाने में है। वे पिछले पांच साल में हुए विकास नहीं देख सकते क्योंकि उनकी सोच ही नकारात्मक है। इस रोडशो में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जावेद खान, अरूप बिस्वास, शोवनदेब चट्टोपाध्याय भी शामिल हुए।
Latest India News