1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पत्नी का शव को लेकर घंटों सड़क पर भटकता रहा दिल्ली का ‘दाना मांझी’

पत्नी का शव को लेकर घंटों सड़क पर भटकता रहा दिल्ली का ‘दाना मांझी’

नई दिल्ली: अपनी पत्नी का शव लेकर एक व्यक्ति को घंटों एंबुलेंस में घूमना पड़ा। दरअसल, उसके मकान मालिक ने इसे पूर्वी दिल्ली में कड़कड़डूमा गांव स्थित किराये के मकान में कथित तौर पर नहीं

delhi- India TV Hindi
delhi

नई दिल्ली: अपनी पत्नी का शव लेकर एक व्यक्ति को घंटों एंबुलेंस में घूमना पड़ा। दरअसल, उसके मकान मालिक ने इसे पूर्वी दिल्ली में कड़कड़डूमा गांव स्थित किराये के मकान में कथित तौर पर नहीं रखने दिया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

चाय दुकान चलाने वाले छोटे लाल ने अपनी पत्नी अंजू (35) को तेज बुखार आने पर हेडगेवार अस्पताल में दो तीन दिन पहले भर्ती कराया था। पुलिस ने आज बताया कि कल उसकी मौत हो गई और इसे चिकनगुनिया का संदिग्ध मामला माना जा रहा है।

पति जब अपनी पत्नी का शव लेकर कड़कड़डूमा स्थित किराये के मकान में पहुंचा तब उसके मकान मालिक ने कथित तौर वहां शव रखने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद वह शव लेकर सड़क से लगी गली में ले गया लेकिन कुछ पड़ोसियों ने कथित तौर पर ऐतराज जताते हुए कहा कि मोहल्ले के बच्चे डर जाएंगे।

हालांकि लाल के मकान मालिक बबलू ने पुलिस को बताया कि उसने पैसों से उसकी मदद की ताकि वह शव को रखने के लिए एक एसी एंबुलेंस मंगा सके। बाद में पुलिस की सहायता से एक अन्य व्यक्ति के यहां सुबह होने तक शव रखा गया जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जा सका।

Latest India News