1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी :एक युवक गिरफ्तार

फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी :एक युवक गिरफ्तार

बहराइच: सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर पैगम्बर के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को बहराइच मैं गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के काजीपुरा

फेसबुक पर आपत्तिजनक...- India TV Hindi
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी :एक युवक गिरफ्तार

बहराइच: सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर पैगम्बर के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को बहराइच मैं गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के काजीपुरा मुहल्ले में सैयद खां नामक युवक के फेसबुक पेज पर फैज हुसैन नाम के व्यक्ति ने पैगम्बर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी डाली थी। इसकी खबर मिलने से नाराज एक समुदाय के लोग कल सड़क पर एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे, तभी दूसरे सम्प्रदाय के लोग भी घरों से बाहर निकल आये।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को बिगड़ने से पहले ही नियंत्रित किया।
सूत्रों ने बताया कि सैयद की तहरीर पर फैज के खिलाफ साम्प्रदायिक भावनाएं भड़काने तथा सूचना-प्रौद्योगिकी के गलत इस्तेमाल का मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Latest India News