1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में नक़ली सिक्क बनाने की टकसाल का भांडाफोड़

दिल्ली में नक़ली सिक्क बनाने की टकसाल का भांडाफोड़

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-11 में पांच और दस रुपये के नकली सिक्कों बनाने की टकसाल का भांडाफोड़ हुआ है। शनिवार की रात पुलिस ने 42 वर्षीय नरेश को गिरफ़्तार किया जो सफेद रंग की ईको

coins- India TV Hindi
coins

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-11 में पांच और दस रुपये के नकली सिक्कों बनाने की टकसाल का भांडाफोड़ हुआ है। शनिवार की रात पुलिस ने 42 वर्षीय नरेश को गिरफ़्तार किया जो सफेद रंग की ईको कार में 40 हजार रुपये के नकली सिक्के लेकर जा रहा था। पूछताछ में इस टकसाल का पता चला। पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त एमएन तिवारी ने बताया कि शनिवार रात करीब डेढ़ बजे टीम ने सामान्य जांच के लिए एक कार रोकी। कार चालक की हरकतें संदिग्ध लगने के बाद पुलिस ने कार की डिग्गी खंगाली। इसमें 100-100 सिक्कों से भरे 20 पैकेट मिले। पुलिस ने जब इन सिक्कों को गाड़ी की चाबी से रगड़ा और सड़क पर घिसा तो इनकी ऊपरी परत निकलने लगी। इसके बाद कार चालक को पकड़ लिया गया। 

आरोपी चालक ने पूछताछ के दौरान बार-बार अपने बयान बदले। पहले उसने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का अधिकारी बताया। मगर पहचान पत्र मांगे जाने पर वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह पिछले चार महीने से नकली सिक्के बनाने के काम में शामिल रहा है।

आरोपी नरेश ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बवाना इलाके में बीते चार महीने से नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री चला रहा था। पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर दिया है। आरोपी चालक को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल इंस्पेक्टर समरपाल ने यह जानकारी दी। 

नरेश ने बताया कि सिक्कों को बाजार में खपाने के लिए किराने की दुकान, थोक कारोबारी, पान की दुकान और शादी के घरों को चुनता था। पुलिस अब उन तमाम लोगों की तलाश में जुटी है, जो आरोपियों से नकली सिक्के लेते थे। आरोपी ने बताया कि वह दुकानदारों और थोक विक्रेताओं से कमीशन भी लेता था।

Latest India News