1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली मेट्रो में तीन गोलियों के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

दिल्ली मेट्रो में तीन गोलियों के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो में तीन कारतूस लेकर चलने के आरोप में आज नोएडा में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने कहा कि घटना बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन की है जब

botanical metro station- India TV Hindi
botanical metro station

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो में तीन कारतूस लेकर चलने के आरोप में आज नोएडा में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने कहा कि घटना बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन की है जब सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मियों को जांच के दौरान एक व्यक्ति के बैग में 7.62 स्वचालित राइफल की तीन गोलियां मिलीं।

व्यक्ति की पहचान वी. कुमार के रूप में हुई है जो नोएडा का रहने वाला है। उन्होंने कहा, उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है क्योंकि उसके पास दिल्ली मेट्रो में कारतूस लेकर चलने के लिए वैध दस्तावेज नहीं थे। उन्होंने कहा, दिल्ली मेट्रो में हथियार और गोला-बारूद लेकर चलना मना है।

इससे पहले 11 अप्रेल को राजेन्द्र प्लेस मेट्रो स्टेशन पर बदमाशों ने दिल्ली मेट्रो के एक कर्मी को चाकू मार दिया और उससे 12 लाख रूपया नकदी लूट ली थी। पुलिस ने बताया था कि संदिग्धों ने स्टेशन के नियंत्रण कक्ष में जहां टिकट काउंटर स्थित है, अधिकारी पर चाकू से हमला किया और नकदी लूट ली।

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने लूट की गुत्थी को सुलझा लिया था। इस साजिश में मेट्रो का ही एक पुराना कर्मचारी शामिल था।

Latest India News