1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उन्‍नाव : छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने पिता को जिंदा जलाया

उन्‍नाव : छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने पिता को जिंदा जलाया

उन्‍नाव: उप्र में कानून का डर लगता है खत्‍म सा हो चला है,उन्‍नाव जिले में बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने की कीमत एक पिता को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। उन्नाव ज़िले

छेड़छाड़ का विरोध...- India TV Hindi
छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने पिता को जिंदा जलाया

उन्‍नाव: उप्र में कानून का डर लगता है खत्‍म सा हो चला है,उन्‍नाव जिले में बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने की कीमत एक पिता को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। उन्नाव ज़िले के अजगैन थाना क्षेत्र के कैथनखेड़ा गाँव में तीन  ने बीती 19 जुलाई को गॉव के  रामसेवक (45) को ज़िंदा जला दिया था । स्‍थानिय पुलिस ने उसको कल कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया था जँहा आज उसकी मौत हो गयी।

बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर जिंदा जलाया

रामसेवक की पत्नी आशा ने बताया की गाँव के तीन लोगो पप्पू , कालीचरण वा फत्ते ने आग लगाकर जिन्दा जलाया था  । आशा के मुताबिक नौ बजे शौच क्रिया के लिए खेत गए थे तभी इन लोगो ने आग लगा दी । इनसे पहले से झगड़ा चल रहा था ।  

अप्रैल में इन्होने मेरी बेटी पूजा ( 17 ) के साथ छेड़ छाड़ की थी जिसका सका विरोध करने पर  इन लोगो ने काफी मारा पीटा था जिसकी पुलिस में रिपोर्ट भी की थी लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की । पुलिस के काफी चक्कर काटे लेकिन कोई फायदा नही मिला इसके बाद बीती 10 जुलाई को लखनऊ आई जी से भी शिकायत की थी । इसके बाद यह हादसा हो गया है ।

पुलिस कार्यवाही करती तो बच सकती थी मेरे पति की जान

आशा का कहना है की अगर पुलिस कोई कार्यवाही करती तो शायद यह घटना नही होती । अब हमें न्याय चाहिए दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ।  बेटी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की और लखनऊ आई जी से भी शिकायत के बाद पुलिस कुछ करती उससे पहले ही दबंगों ने मेरे पति को जला के मार डाला ।

Latest India News