1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मैगी प्लांट बंद होने के कारण उत्तराखंड के एक युवक ने की खुदकुशी

मैगी प्लांट बंद होने के कारण उत्तराखंड के एक युवक ने की खुदकुशी

नई दिल्ली: मैगी की यूनिट अस्थाई तौर पर बंद होने पर उत्तराखंड रुद्रपुर के एक युवक ने बेरोजगारी के कारण फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 35 वर्षीय युवक का नाम लालता प्रसाद है।   खुदकुशी

मैगी प्लांट बंद होने...- India TV Hindi
मैगी प्लांट बंद होने के कारण एक युवक ने की खुदकुशी

नई दिल्ली: मैगी की यूनिट अस्थाई तौर पर बंद होने पर उत्तराखंड रुद्रपुर के एक युवक ने बेरोजगारी के कारण फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 35 वर्षीय युवक का नाम लालता प्रसाद है।
 
खुदकुशी की पुष्टि पुलिस और नेस्ले के अधिकारियों ने सोमवार की सुबह की। दिल्ली में कंपनी के प्रवक्ता हिमांशु मांगलिक ने कहा कि उन्हें मीडिया के जरिए लालता प्रसाद की दुखद मौत की खबर मिली और वह उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा चूंकि लालता प्रसाद ठेके पर तैनात था, इसलिए कंपनी उसके परिजनों को मुआवजा नहीं देगी।
 
मैगी पर लगे बैन के चलते इसके कई प्लांट अस्थाई तौर पर बंद हैं इनमें से एक प्लांट उत्तराखंड में भी है। जानकारी के मुताबिक इस प्लांट के 8 जून को बंद होने पर नेस्ले ने ठेके पर तैनात करीब 1100 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। वहीं मांगलिक का कहना है कि प्लांट के बंद होने से नेस्ले का कोई कर्मचारी बेरोजगार नहीं हुआ है।
 
नेस्ले ने कहा है कि प्रसाद को काम दिलाने वाला ठेकेदार उसके परिवार की मदद कर सकता है। लालता प्रसाद ने एक महीने पहले ही इस प्लांट में काम करना शुरू किया था। पुलिस ने आशंका जताई है कि मृतक तनाव में था।
 

Latest India News