नई दिल्ली: दिल्ली के राजेंद्र प्लेस में लिफ्ट में गड़बड़ी की वजह से एक शख्स की मौत हो गई। घटना 13 मंजिला प्रगति टावर की है। इस टावर में तीन लिफ्ट हैं और जिस लिफ्ट में ये हादसा हुआ है उसे कुछ दिन पहले ही रिपेयर किया गया था।
घटना उस समय़ हुई। जब ये शख्स और तीन और लोग दूसरे नंबर की लिफ्ट में जा रहे थे। 12वें मंजिल में लिफ्ट पहुंचते ही सभी लोग उतर गए। जैसे ही यह शख्स उतरने लगा वैसे ही इसका पैर लिफ्ट और फर्श के बीच फंस गया और 12 मंजिल से सीधे पहली मंजिल में आकर गिरा। जिससे उसकी मौके में ही मौत हो गई।
यहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले जून में भी घटना हो चुकी हैं।
Latest India News