नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में SBI ATM से करंट लगने से एक यूवक की मौत की घटना सामने आई है। विजय कुमार पैसे निकालने के लिए ATM गए थे, जैसे ही उन्होने पैसे निकालने के लिए ATM में कार्ड स्वाइप किया तभी हाई वोल्टेज करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
युवक की मौत के बाद इलाके के लोगों ने बैंक के मैनेजर समेत कई कर्मचारियों को बैंक में बंधक बनाकर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि ATM में कई दिनों से करंट आ रहा था, लेकिन बैंक की तरफ से कोई कदम नही उठाया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के परिवार वालों को जांच का भरोसा दिलाते हुए बैंक कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
Latest India News