1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में दिनदहाड़े जबरन किस करने की कोशिश !

दिल्ली में दिनदहाड़े जबरन किस करने की कोशिश !

नई दिल्ली: कनॉट प्लेस में छेड़छाड़ की शिकार हुई एक युवती की दोस्त ने फेसबुक के जरिए अपने गुस्से और लाचारी का इजहार किया। राधिका पी सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि सीपी के

दिल्ली में दिनदहाड़े...- India TV Hindi
दिल्ली में दिनदहाड़े जबरन किस करने की कोशिश !

नई दिल्ली: कनॉट प्लेस में छेड़छाड़ की शिकार हुई एक युवती की दोस्त ने फेसबुक के जरिए अपने गुस्से और लाचारी का इजहार किया। राधिका पी सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि सीपी के एम ब्लॉक में मेरी दोस्त को एक शख्स ने चूमने की कोशिश की।

फेसबुक पर डाला गया यह पोस्ट खासा वायरल हो रखा है और आठ घंटों के अंदर इसे 5400 बार शेयर किया जा चुका है।

महिला की सहेली ने फेसबुक पर उस लड़के की फोटो शेयर करने के साथ लिखा, 'इसका नाम निखिल है और इसने मेरी दोस्त के उत्पीड़न की कोशिश की। वह सीपी में M ब्लॉक (बाराखंभा की रेड लाइट के पास) से गुजर रही थी। यह सज्जन आए और इन्होंने दिन-दहाड़े में मेरी दोस्त को चूमने की कोशिश की।'

राधिका बताती हैं कि उनकी दोस्त ने उस शख्स को रोका और उस पर चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज़ कुछ दूसरे राहगीर भी वहां पहुंच गए और उसे पकड़ने में मदद की।

इसके साथ ही वह कहती हैं कि यहां पुलिस को बुलाना उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई, जो 40 मिनट बाद वहां पहुंची। वह कहती हैं, 'इतनी देर इंतजार के बाद पुलिस आई तब उस शख्स को वैन के अंदर ले गई और उससे बात की (अब मुझे पता है कि उन्होंने क्या बात की होगी!)

वह कहती हैं कि एक पुलिस अधिकारी ने तो यह तक कह दिया कि 'किसी लड़की का महज चुंबन लेना उत्पीड़न नहीं है।'

उसने आगे लिखा कि, सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने डराने की कोशिश भी की, कहा-थाने आना पड़ेगा, फिर कोर्ट आना पड़ेगा। पुलिस ने लड़की का नंबर लड़के के परिवार वालों को भी दे दिया।

आगे की स्लाइड में पढ़ें DTC बस में महिला से छेड़छाड़......

Latest India News