नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ हैं जिसमे एक लड़की ने अपने पिता पर 140 महिलाओं का रेप करने का आरोप लगाया हैं। इनमें घरेलू महिलाओं-लड़कियों के साथ-साथ लेडी दारोगा-सिपाही भी शामिल हैं। यही नहीं दरिंदगी की हद पार करते हुए कई बार पिता ने अपनी बेटी को भी हवस का शिकार बनाया।
मामले का खुलासा करते हुए बेटी ने बताया हैं कि उसके पिता ने सारे कुकर्म का बहीखाता भी बना रखा था, जो कि एक बक्सेल से बरामद हुआ है। सभी लेटर जैनका और मीरा बाबा के नाम लिखे गए हैं। इन बाबाओं को उनके पिता काल्पनिक देवता मानते थे। बरामद हुए सारे खतो में उसने कब किसके साथ कितनी बार दुष्कर्म किया सब लिखा हुआ था।
खत में कथित रूप ने सिपाही ने अपने कर्मो पर पश्चाताप लिखा है। कुबूला है, अब तक 140 महिलाओं से अवैध संबंध बनाए हैं। इतना ही नहीं, पत्र में उसने महिलाओं के नाम भी उजागर किए हैं। कुछ के आगे एवज में दी गई रकम और कितनी बार संबंध बनाए यह भी लिखा है। महिला दारोगा, सिपाही व रिश्तेदार आदि महिलाओं के नाम भी पत्र में हैं।
पिता सौतेले हैं, जो सीबीसीआइडी में सिपाही हैं। लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुसुमलता राठौर की अदालत में अधिवक्ता महेश गंगवार के जरिये प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने इस मामले में कोतवाली पुलिस से छह अगस्त को आख्या प्रस्तुत करने को कहा है।
पीडि़ता ने अपनी शिकायत में कहा है, उसकी मां पुलिस में सिपाही थीं। जब वह नौ साल की थी तो मां ने दूसरी शादी सीबीसीआइडी के सिपाही से कर ली। दूसरी शादी से मां को एक बेटा व एक बेटी हुई। 30 मार्च 2010 को उसके भाई की मौत हो गई जिसे पिता ने खुदकशी बताया। बाद में मां की भी मौत हो गई। एक दिन उसे पिता का बक्सा हाथ लगा जिसमें उनके हाथ लिखे कुछ पत्र मिले। पत्र किसी जैनका बाबा और मीरा बाबा को संबोधित थे। एक पत्र में उन्होंने स्वीकार किया कि बेटे को उसकी कुछ करतूत पता लग गई थीं इसलिए तार से गला घोटकर सुसाइड का रूप दे दिया। दूसरे पत्र में पीडि़ता की मां यानी अपनी दूसरी पत्नी की कई बार हत्या की कोशिश की बात स्वीकारी।
यह मामला बरेली के कोतवाली थाने का हैं, जहां पार बेटी द्वारा खुलासा किये जाने पर यह बात सामने आयी हैं। इसी के साथ आरोपी ने पहले उसकी पत्नी को भी जहर देकर मार दिया था। आरोपी पुलिस कि गिरफ्त से बहार हैं।
Latest India News