India TV News Desk
Published : Mar 25, 2017 01:31 pm IST, Updated : Mar 25, 2017 01:31 pm IST
नई दिल्ली: राजस्थान के बीकानेर में शिक्षकों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी जिसे जानकर आप हैरान रह जायेंगे। यहां एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली 13 साल की एक नाबालिग लड़की के
Rape
नई दिल्ली: राजस्थान के बीकानेर में शिक्षकों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी जिसे जानकर आप हैरान रह जायेंगे। यहां एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली 13 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ उसके 8 शिक्षकों ने डेढ़ साल तक रेप किया। नाबालिग को टीचरों की तरफ से ब्लैकमेल करने की बात भी सामने आई है।
मामला बीकानेर के नोखा का है जहां साजनवासी गांव की सरस्वती शिक्षण संस्था में पिछले डेढ़ वर्ष से अश्लील क्लिप के सहारे 13 वर्षीय छात्रा को ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप किया गया। जब भी बच्ची ने जुबान खोलने की कोशिश की तो उसे जान से मारने की धमकी देकर दबा दिया गया।
पीड़िता और उसके पिता ने बताया कि इन शिक्षकों ने स्कूल में पहले छात्रा की अश्लील वीडियो क्लिप बनाई और बाद में उसे ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण करते रहे। जब बच्ची इस शोषण से परेशान हो गई तो उसने एक दिन सारी आपबीती अपनी मां को सुनाई।
नाबालिग लड़की के घरवालों की तरफ से बीकानेर के नोखा पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराई गई। एफआईआर के मुताबिक रेप की वजह से प्रेगनेंट हुई लड़की को अबॉर्शन की गोली भी खाने के लिए फोर्स किया गया।
एफआईआर के मुताबिक लड़की के साथ अप्रैल 2015 से रेप किया जा रहा है। एक पुलिस ऑफिसर ने बताया, 'पिता के आरोपों के आधार पर हमने 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सभी प्राइवेट स्कूल के टीचर हैं और हमने उनपर पॉक्सो, आईपीसी की तमाम धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।'