1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मप्र : भतीजी को बंधक बना, रेप की वारदात को अंजाम दिया

मप्र : भतीजी को बंधक बना, रेप की वारदात को अंजाम दिया

मुरैना :  मध्यप्रदेश के शहर मुरैना नगर निगम के एक वाहन चालक द्वारा अपनी भतीजी को कथित तौर पर तीन माह तक बंधक बनाकर रखने और बलात्कार करने का एक मामला सामने आया है। इस्लामपुरा

मप्र : भतीजी को बंधक...- India TV Hindi
मप्र : भतीजी को बंधक बना, रेप की वारदात

मुरैना :  मध्यप्रदेश के शहर मुरैना नगर निगम के एक वाहन चालक द्वारा अपनी भतीजी को कथित तौर पर तीन माह तक बंधक बनाकर रखने और बलात्कार करने का एक मामला सामने आया है। इस्लामपुरा पुलिस थाना प्रभारी योगेन्द्र जादौन ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि 20 वर्षीय पीडि़त कल अपने चाचा के चंगुल से छुटकर घर पहुंची और माता-पिता को आपबीती सुनाई। वे उसे लेकर थाने आए और युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चाचा यूनिस खान को गिरफ्तार कर लिया है। चूंकि मामला कोतवाली पुलिस थाने का है, इसलिए प्रकरण वहां स्थानांतरित कर दिया गया है।

विवाह कराने का वादा कर साथ ले गया था

जादौन ने बताया कि पीडि़त के पिता मजदूरी करते हैं। तीन माह पहले यूनिस खान उनके पास आया और भतीजी का विवाह कराने का वादा कर उसे अपने साथ ले गया। पीडि़त ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि चाचा यूनिस खान उसे घर ले गया, जो किराए का है। वहां उसने तीन माह तक उससे बलात्कार किया और इंकार करने पर उसे बुरी तरह पीटा। लड़की के चेहरे और शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं।

गर्भापात की दवाइयां भी जबरन खिलाई

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने गर्भपात की दवाइयां जबरन पीडि़त को खिलाईं जिससे वह बीमार पड़ गई। वह कल किसी तरह चाचा के चंगुल से भागकर अपने घर पहुंची और माता-पिता को आपबीती सुनाई। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट के बाद आरोपी चाचा यूनिस खान को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Latest India News