1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. धर्मस्थल से फैली खूनी अफवाह ने ली बुजुर्ग की जान

धर्मस्थल से फैली खूनी अफवाह ने ली बुजुर्ग की जान

नई दिल्‍ली/ नोएडा गांव: बिसाहड़ा क्‍या हुआ: अफवाह के बाद सांप्रदायिक तनाव फैला, अखलाक नाम के व्‍यक्ति की उग्र भीड़ ने जान ली क्‍यों: कथित रूप से घर में बीफ रखे होने की अफवाह के

बेटा चीखता रहा भीड़...- India TV Hindi
बेटा चीखता रहा भीड़ मारती रही, घर में नहीं मिला बीफ

नई दिल्‍ली/ नोएडा

गांव: बिसाहड़ा

क्‍या हुआ: अफवाह के बाद सांप्रदायिक तनाव फैला, अखलाक नाम के व्‍यक्ति की उग्र भीड़ ने जान ली

क्‍यों: कथित रूप से घर में बीफ रखे होने की अफवाह के बाद लोग उग्र हुए

यह पूरा मामला है ग्रेटर नोएडा के बिसाहड़ा गांव का, जहां एक अफवाह के चलते एक घर के मुखिया, जिनका नाम अखलाक था, के साथ 300 से 400 लोगों की भीड़ ने 45 मिनट तक मार-पीट की, जिसके चलते उस व्‍यक्ति की मौत हो गई है। इंडिया टीवी संवाददाता मनीष प्रसाद आज अखलाक के घर पहुंचे..उन्होंने परिवार वालों से बातचीत की और मामले की तह तक जाने की कोशिश की।

उन्‍मादी प्रचार और घर में बीफ रखे होने की अफवाह के चलते हिंसक वारदात

ग्रेटर नोएडा के बिसाहड़ा गांव में सोमवार शाम 6: 30 बजे के आस-पास के जंगल में मीट के टुकड़े मिले। सोमवार रात 9:30 बजे इलाके में उन्मादी प्रचार किया जाता है। बताया जाता है कि एक घर में बीफ रखा हुआ है। रात 10:30 बजे गांववाले अखलाक के घर पर हमला कर देते हैं। वारदात के बाद करीब 10:55 पुलिस अखलाक के घर पहुंची। हिंसक भीड़ ने कथित रूप से अखलाक़ और उसके बेटे को इतनी बुरी तरह से पीटा कि अखलाक की मौत हो गई, जबकि बेटा इस वक्त जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

इलाके में तनाव का माहौल

बताया जाता है कि यह पूरा विवाद मीट को लेकर हुआ। इस घटना के बाद इलाके में तोड़फोड़ और आगजनी हुई। पुलिस और उपद्रवियों के बीच पथराव और फायरिंग के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। वहीं पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालात पर काबू पाने के लिए भारी संख्या में पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है।

घर में बीफ रखे होने की अफवाह के बाद फैला सांप्रदायिक तनाव

सोमवार शाम को हुई इस घटना के बाद से ही पूरे गांव में तनाव है। अफवाह फैली कि एक घर में बीफ रखा हुआ है और उसके बाद सांप्रदायिक तनाव बढ़ता चला गया। पास ही एक धर्मस्थल है। आरोप है कि उस धर्मस्थल से ही घोषणा की गई और फिर उसके बाद लोगों का एक बड़ा हुजूम उस घर के पास पहुंच गया और वहां पर बीफ के रखे होने का दावा किया जाता है। जानकारी के मुताबिक अखलाक के घर के फ्रिज में रखे मांस की जब जांच कराई गई, तो वह बीफ नहीं निकला।

क्‍या कहना है मृतक की बेटी का

मृतक की बेटी ने बताया, “मंदिर मे अनाउंसमेंट हुई है कि गौ माता काटी गई है..पर यहां पर ऐसा कुछ भी नहीं था। उस वक्त काफी सारे लोग आए..लाइट नहीं आ रही थी...इनवर्टर की लाइट थी..इस टाइम जो लोग पहचान लिए गए थो, उनको पहचान लिया गया। हमारे सब के साथ बहुत मारपीट की..बदतमीजी की। मेरे पिता को बहुत मारा, वो लोग कट्टे-तमंचे लेकर आए थे। मेरे भाई की छाती पर ईंटों से वार किए वो जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।”  

देखें वीडियों-

Latest India News