1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पति ने कराया अपनी पत्नी का उसके प्रेमी से विवाह !

पति ने कराया अपनी पत्नी का उसके प्रेमी से विवाह !

नई दिल्ली: फैजाबाद में एक युवक ने समाज के सामने एक नई मिसाल पेश की। बीकापुर के पालीपूरब चोरेबाजार निवासी फूलचंद को जब यह पता चला कि उसकी पत्नी किसी और से प्रेम करती है

पति ने कराया अपनी...- India TV Hindi
पति ने कराया अपनी पत्नी का उसके प्रेमी से विवाह !

नई दिल्ली: फैजाबाद में एक युवक ने समाज के सामने एक नई मिसाल पेश की। बीकापुर के पालीपूरब चोरेबाजार निवासी फूलचंद को जब यह पता चला कि उसकी पत्नी किसी और से प्रेम करती है तो उसने खुद उसका हाथ उसके प्रेमी के हाथ में सौंप दिया।

असल जिंदगी की स्टोरी के हीरो फूलचंद ने खुशी-खुशी अपनी पत्नी चंदा की शादी गुरुवार को उसके प्रेमी सूरज से करा दी।

फूलचंद की शादी 2012 में बीकापुर के चौबेपुर निवासी चंदा के साथ हुई थी। शादी के बाद फूलचंद नौकरी के सिलसिले में जालंधर चला गया। इस बीच अकेली चंदा पूर्व प्रेमी सूरज के संपर्क में आ गई।

कूरेभार के इगवामलना का रहने वाला सूरज का फूलचंद के पड़ोसी बाबूलाल के यहां आना-जाना था। इसी बीच उनका प्यार परवान चढ़ा।

मामले का खुलासा तब हुआ जब 4 अगस्त को फूलचंद जालंधर से घर लौटा। उसकी पत्नी ने रात में अपनी प्रेम कहानी उसे बताई और इसके बाद वह घर से चली गयी।

बुधवार सुबह फूलचंद कुछ लोगों को साथ लेकर सूरज के घर पहुंचा तो वहां चंदा भी थी। फूलचंद ने पंचायत में पत्नी की शादी सूरज से करने का प्रस्ताव रखा। गुरुवार को मंदिर पर प्रेमी युगल की धूमधाम से शादी कराई गई। इस शादी का सारा खर्च फूलचंद ने उठाया।

Latest India News