1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. "फर्श पर थूकने" को लेकर "दिल्ली में मर्डर"

"फर्श पर थूकने" को लेकर "दिल्ली में मर्डर"

नयी दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के हौजखास थाना इलाके के गौतम नगर कालोनी में गुरुवार की रात में थूकने को लेकर आरोपी ने चाकुओं से गोद कर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के

Mursheed- India TV Hindi
Mursheed

नयी दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के हौजखास थाना इलाके के गौतम नगर कालोनी में गुरुवार की रात में थूकने को लेकर आरोपी ने चाकुओं से गोद कर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बादर कातिल भागने लगा तो इलाके के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया गया है।   
 
गौतम नगर कालोनी में मुर्शीद नाम का 35 वर्षीय युवक किराए पर रहता था। इसका झगड़ा यहां पर सफाई करने वाले मुकेश से थूकने को लेकर हुआ और उसके बाद कहासुनी इतनी ज्यादा बढ गई कि मुकेश चाकू लेकर आया और मुर्शीद पर चाकू से एक के बाद एक वार कर डाले जिससे मौके पर ही मुर्शीद ने दम तोड़ दिया ।  
 
कत्ल करने के बाद जब कातिल मुकेश वहां से भागने लगा तो शोर सुनकर इलाके के लोग इकट्ठा हो गए और हत्यारे को पकड़कर रस्सी से बांध कर तुरंत पुलिस को कॉल कर दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने कातिल मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया है।

Latest India News