A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: सीट को लेकर झगड़े में एक शख्स को लोकल ट्रेन से बाहर फेंका, गंभीर रूप से घायल

मुंबई: सीट को लेकर झगड़े में एक शख्स को लोकल ट्रेन से बाहर फेंका, गंभीर रूप से घायल

लोकल ट्रेन में सीट को लेकर हुए झगड़े में गुरुवार सुबह कुर्ला स्टेशन पर एक व्यक्ति को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया। रेलवे पुलिस ने यह जानकारी दी।

Mumbai local- India TV Hindi
Mumbai local

मुंबई: लोकल ट्रेन में सीट को लेकर हुए झगड़े में गुरुवार सुबह कुर्ला स्टेशन पर एक व्यक्ति को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया। रेलवे पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर तिलक नगर और कुर्ला स्टेशन के बीच यह वारदात हुई। पुलिस ने कहा कि मानखुर्द निवासी विजय गुप्ता (34) अपने काम पर जा रहे थे जब सीट को लेकर उनका एक समूह से झगड़ा हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब ट्रेन कुर्ला स्टेशन पहुंची तो उन्होंने उसे बाहर फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल गुप्ता को सरकारी अस्पताल शायन में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Latest India News