नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नर्सरी एडमिशन को लेकर बड़ा बयान दिया है। केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार नर्सरी एडमिशन में मैनेजमेंट कोटे के खिलाफ है, अगर स्कूल नहीं माने तो दिल्ली सरकार ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई करेगी। केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि मैनेजमेंट कोटा सबसे बड़ा घोटाला है। अब सिर्फ गरीब बच्चों को 25% आरक्षण मिलेगा।
वहीं, दिल्ली में नर्सरी एडमिशन के लिए पैरेंट्स की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। वजह ये है कि दिल्ली सरकार के दिशा-निर्देशों के बावजूद कई स्कूल मनमाने नियम तय कर रहे हैं। जहां कुछ स्कूल किराए के मकान में रहने वाले पैरेंट्स को फॉर्म नहीं दे रहे, वहीं कुछ स्कूलों में मांसाहारी या सिगरेट पीने वाले पैरेंट्स के बच्चों को एडमिशन देने से मना किया जा रहा है।
Latest India News