1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. DDCA जांच में किसी को क्लीन चिट नहीं: मनीष सिसोदिया

DDCA जांच में किसी को क्लीन चिट नहीं: मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने सोमवार को कहा कि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) में कथित भ्रष्टाचार मामले में केंद्रीय वित्त मंत्री व डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष अरुण जेटली को क्लीन चिट देने का

arun jaitely- India TV Hindi
arun jaitely

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने सोमवार को कहा कि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) में कथित भ्रष्टाचार मामले में केंद्रीय वित्त मंत्री व डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष अरुण जेटली को क्लीन चिट देने का सवाल ही पैदा नहीं होता, क्योंकि अभी तो डीडीसीए मामले की जांच ही शुरू नहीं हुई है। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पत्रकारों को बताया, "डीडीसीए जांच में किसी को क्लीन चिट नहीं दी गई है। अभी तो जांच शुरू होना है।"

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को डीडीसीए मामले की जांच के लिए गठित दिल्ली सरकार की जांच समिति के एक रिपोर्ट का संदर्भ देते हुए कहा था कि उसमें जेटली का नाम तक नहीं है। उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार के गंभीर एवं व्यापक आरोपों से घिरी डीडीसीए में जेटली 1999-2013 तक अध्यक्ष रहे हैं।

भाजपा ने कहा कि आप सरकार को डीडीसीए घोटाले में लगाए गए अरोपों के लिए अरुण जेटली से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि रिपोर्ट में उनके खिलाफ कुछ नहीं पाया गया है। भाजपा की माफी की मांग को खारिज करते हुए सिसोदिया ने डीडीसीए की कार्यशैली में वित्तीय अनियमितता और कार्यो के लिए टेंडर देने पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा, "डीडीसीए के निर्वाचन आयोग, गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO) और फैक्ट फाइंडिंग कमिटी ने डीडीसीए में करोड़ों रुपये के घोटाले पाए हैं। फर्जी कंपनियां बनाई गईं और उन्हें टेंडर जारी किए गए और उन कार्यो के भी लिए भुगतान किया गया, जो पहले ही हो चुके थे।"

उन्होंने कहा, "निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि निजी क्रिकेट अकादमियां डीडीसीए के तहत संचालित हो रही हैं। स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों के डीडीसीए के लीग मैचों में खेलने की कोई गुंजाइश ही नहीं है।"

Latest India News