A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में उपचार के बाद मनोहर पर्रिकर लौटे गोवा

दिल्ली में उपचार के बाद मनोहर पर्रिकर लौटे गोवा

बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में इलाज कराने के बाद बुधवार को गोवा लौट आए। उन्हें अग्नाशय की बीमारी है।

manohar parrikar- India TV Hindi
manohar parrikar

पणजी: बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में इलाज कराने के बाद बुधवार को गोवा लौट आए। उन्हें अग्नाशय की बीमारी है।

उनके कार्यालय ने एक बयान में बताया कि पर्रिकर निर्धारित मेडिकल समीक्षा/चेक अप के बाद लौटे। वह गोवा विधानसभा के तीन दिन के सत्र के समापन के बाद 31 जनवरी को दिल्ली गए थे। उन्होंने सत्र के दौरान बजट पेश किया था।

पर्रिकर (63) का अपनी बीमारी के चलते पिछले एक साल से गोवा, मुम्बई, दिल्ली और अमेरिका में अस्पताल आना-जाना लगा हुआ है।

 

Latest India News