1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पर्रिकर ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा हालातों की समीक्षा की

पर्रिकर ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा हालातों की समीक्षा की

जम्मू: लद्दाख क्षेत्र की अपनी दो दिन की यात्रा पर आज रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर लेह पहुंचे और जम्मू-कश्मीर राज्य में सीमा पार से घुसपैठ, सीमाई सुरक्षा के ढांचे समेत सुरक्षा हालातों की समीक्षा की।

मनोहर पार्रिकर ने...- India TV Hindi
मनोहर पार्रिकर ने सीमा पर सुरक्षा हालातों की समीक्षा की

जम्मू: लद्दाख क्षेत्र की अपनी दो दिन की यात्रा पर आज रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर लेह पहुंचे और जम्मू-कश्मीर राज्य में सीमा पार से घुसपैठ, सीमाई सुरक्षा के ढांचे समेत सुरक्षा हालातों की समीक्षा की। सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह के साथ पर्रिकर यहां अपनी दो दिन की लद्दाख क्षेत्र की यात्रा पर लेह पहुंचे।

रक्षा अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री ने यहां पर राज्य के सर्वोच्च कमांडरों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने बैठक में सुरक्षा हालातों, सीमा पार से घुसपैठ और सीमा सुरक्षा के ढांचे की समीक्षा की। रक्षा प्रवक्ता कर्नल एस. डी. गोस्वामी ने बताया, जनरल ऑफीसर कोर की 14वीं कोर ने रक्षा मंत्री को सैन्य स्थिति से अवगत कराया और लद्दाख से लगती सीमा के साथ राज्य की तैयारियों के बारे में भी बताया।

पर्रिकर ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की यहां स्थित एक इकाई का दौरा करने के अलावा लेह में सैनिकों को संबोधित भी किया।
रक्षा मंत्री के साथ सेना प्रमुख और सैन्य कमांडर ने लेह में डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ हाई एल्टिट्यूड रिसर्च का भी दौरा किया और वहां पर महानिदेशक अनुसंधान एवं विकास ने संस्थान के क्रियाकलापों के बारे में उन्हें जानकारी दी। पर्रिकर कल दिल्ली वापस जाएंगे।

Latest India News