नई दिल्ली: देश की सियासत को गर्मा देने वाले अगस्ता वेस्टलैंड मामले पर आज केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने यहां पर सवाल पूछते हुए कहा कि इस डील में एक ही वेंडर का नाम तय क्यों किया गया? पार्रिकर ने कहा कि डील में नियमों की अनदेखी भी की गई है। पार्रिकर ने यहां लिखित बयान पढ़ा जिसको लेकर सदन में हंगाम हो गया। इस पर उप सभापति को कहना पड़ा कि मंत्री तो लिखित बयान पढ़ सकते हैं।
अगली स्लाइड में तस्वीरों से समझिए क्या बोले रक्षा मंत्री
Latest India News