नई दिल्लीः पाकिस्तान के सेना प्रमुख राहील शरीफ के दिए गए बयान पर भारतीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने 'तीखा' जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान को मिर्ची लगी है, वो भी आंध्र वाली।
पाकिस्तान के सेना प्रमुख राहील शरीफ ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान और कश्मीर अविभाज्य हैं और कश्मीर विभाजन का एक अधूरा एजेंडा है।
उन्होंने बिना भारत का नाम लिए कहा था कि कुछ लोग पाक में अशांति फैलाने की कोशिशों में लगे हुए हैं।
इस पर एक पत्रकार द्वारा ये पूछे जाने पर कि 'लगता है कि आपके एक बयान से पाकिस्तान को बहुत मिर्ची लगी है', पर्रिकर ने कहा कि वह पाकिस्तान के बयानों का जवाब नहीं देना चाहते हैं। लेकिन उन्होंने साथ ही ये भी जोड़ा, 'पर मिर्ची तो आंध्र वाली लगी है।'
आपको याद दिला दे कि पर्रिकर ने पिछले दिनों आतंकियों से निपटने के लिए 'कांटे से कांटा' निकालने की नीति अपनाने की बात कही थी।
Latest India News