नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में किन्नरों ने एक आदमी को अपनी बिरादरी में शामिल करने के लिए किया ऐसा खौफनाक दुषकर्म कि आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। किन्नरों ने युवक का गुप्तांग काट कर घर से काफी दूर फेंक दिया। गाजियाबाद में मोदीनगर के थाना भोजपुर क्षेत्र में किन्नरों ने युवक के साथ बेहद घृणित काम को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन किन्नरों को गिरफ्तार किया है।
मोदीनगर के बेगमाबाद रहने वाले मनोज उर्फ कलवा किन्नरों के साथ ढोलक बजाने का काम करता है। आज दिन में ये लोग घर के बाहर जाने से पहले सो रहे मनोज का गुप्तांग काट दिया। उसके गुप्तांग को इन लोगों ने घर के काफी दूर ले जाकर फेंक दिया। तड़पते और चिल्लाते देख मनोज को पड़ोसियों ने गंभीर हालत में निजी अस्तपाल में भर्ती कराया।
इस मामले में मुमताज, मुस्कान, बाला, साबिर समेत पांच के खिलाफ भोजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। घटनास्थल भोजपुर थाना क्षेत्र का है जबकि गुप्तांग मऊ थाना क्षेत्र में फेंका गया।
Latest India News