तिरुवनंतपुरम: केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है इससे पहले कई हिस्सों में गुरुवार रात से भारी बारिश हो रही है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि गुरुवार रात से कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और तमिलनाडु के कई स्थान में गरज के साथ बौछारें पड़ रही हैं।
विभाग के मुताबिक, "केरल में बारिश में वृद्धि हुई है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर में चल रही हवा भी बारिश के अनुकूल है। यह स्थिति अगले 48 घंटे के दौरन केरल में दस्तक देने वाले दक्षिण-पश्चिम मानसून में सहायक है। जिससे अब पूरे प्रदेश में मानसून की बारिश हो रही है।"
Latest India News