1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु में नक्सली दंपति गिरफ्तार

तमिलनाडु में नक्सली दंपति गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम: केरल के नक्सली नेता रूपेश को उसकी पत्नी सहित तमिलनाडु में गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मंगलवार को दी। उन्होंने कहा, "राज्य में नक्सली गतिविधियों पर लगाम

तमिलनाडु में नक्सली...- India TV Hindi
तमिलनाडु में नक्सली दंपति गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम: केरल के नक्सली नेता रूपेश को उसकी पत्नी सहित तमिलनाडु में गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मंगलवार को दी। उन्होंने कहा, "राज्य में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए रूपेश की गिरफ्तारी एक बड़ी उपलब्धि है।"

चेन्निथला ने बताया कि दक्षिण भारत के पुलिस बलों ने संयुक्त अभियान में रूपेश को कोयंबटूर जिले से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि केरल पुलिस रूपेश और दूसरे नक्सलियों से पूछताछ करेगी। सभी नक्सली इस समय तमिलनाडु पुलिस की हिरासत में हैं।

रूपेश और उसके साथी दक्षिण भारत में 12 से भी ज्यादा मामलों में संलिप्त रहे हैं।

रूपेश की सास ने मीडिया को बताया कि उनकी बेटी और दामाद 2008 के बाद से उनसे एक बार भी मिलने नहीं आए हैं।

उन्होंने कहा, "वे दोनों फोन भी नहीं करते, क्योंकि उन्हें पता है कि पुलिस हमारे घर का टेलीफोन टेप कर रही है।"

रूपेश और उनकी पत्नी को पुलिस ने सोमवार को एक चाय की दुकान के पास से गिरफ्तार किया, दोनों दुकान में चाय पी रहे थे। चाय बेचने वाले ने बताया, "गिरफ्तारी के समय रूपेश नारे लगा रहा था और उन सब ने बिना विरोध पुलिस के सामने हथियार डाल दिए।"

 

Latest India News