1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. माओवादी दुनिया का चौथा सबसे खतरनाक आतंकी संगठन: रिपोर्ट

माओवादी दुनिया का चौथा सबसे खतरनाक आतंकी संगठन: रिपोर्ट

आतंकी हमलों की संख्या के मामले में भारत इराक़, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बाद दुनिया में चौथे स्थान पर है।

maoists- India TV Hindi
maoists

नई दिल्ली: आतंकी हमलों की संख्या के मामले में भारत इराक़, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बाद दुनिया में चौथे स्थान पर है। भारत में पिछले साल कुल 791 आतंकी हमले हुए जिनमें से 43 प्रतिशत हमले आतंकी हमलों नक्सलवादियों ने किए। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान, आईएस और बोकोहरम के बाद माओवादी का नंबर आता है। इसके बाद पांचवें नंबर पर कुर्दिस्तान वकर्स पार्टी का नाम शामिल गया है। इसके अलावा इराक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बाद भारत दुनिया का चौथा ऐसा देश है जहां सबसे अधिक हमलों का शिकार होता है।

एक आंकड़े के मुताबिक वर्ष 2015 में दुनियाभर में करीब 11,774 आतंकी हमले हुए। इन हमलों में 28,328 लोगों की मौत हुई और करीब 35,320 लोग घायल हुए। यदि भारत की बात की जाए जाए तो यहां करीब 791 हमलों में करीब 43 फीसद हमले नक्सलियों द्वारा किए गए। इसके अलावा करीब 289 लोगों की जान आतंकी हमलों के दौरान गई।

नेशनल कंसोरटियम फॉर द स्टडी ऑफ टेररिज्म एंड रेंस्पांस टू टेररिज्म ने यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के साथ मिलकर कुछ आंकड़े पेश किए हैं। इसके मुताबिक पिछले साल तालिबान ने 1093 आतंकी हमले किए जिनमें 4512 लोग मारे गए। इस्लामिक स्टेट ने पिछले साल 931 हमले किए जिनमें 6050 लोग मारे गए। वहीं बोरो हराम ने 491 आतंकी हमले करके 5450 लोगों की जान ले ली। खतरनाक आतंकी संगठनों की सूची में पांचवे स्थान पर कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) है जिसने 2015 में 238 आतंकी हमले करके 287 लोगों की जान ली।

भारत में हुए आधे से अधिक आतंकी हमले चार राज्यों छत्तीसगढ़ (21 प्रतिशत), मणिपुर (12 प्रतिशत), जम्मू-कश्मीर (11 प्रतिशत) और झारखंड (10 प्रतिशत) हुए। छत्तीसगढ़ माओवादी हमलों से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। रिपोर्ट के अनुसार पूरे देश में 45 उग्रवादी गुट सक्रिय हैं। 2014 में भारत में ऐसा कोई आतंकी हमला नहीं हुआ जिसमें 50 या उससे अधिक लोग मारे गए हों लेकिन 2015 में ऐसे सात हमले हुए और ऐसे सभी हमले माओवादियों ने किए।

रिपोर्ट के अनुसार 2015 में आतंकी और उग्रवादी संगठनों द्वारा अगवा किए गए लोगों की संख्या करीब तीन गुनी हो गई। 2014 में पूरे देश में कुल 305 लोगों का अपहरण हुआ था जबकि 2015 में अगवा किए गए लोगों की संख्या बढ़कर 862 हो गई। इनमें 707 लोगों को नक्सलवादियों ने अगवा किया था। 2014 में नक्सलवादियों ने 163 लोगों को अगवा किया था।

Latest India News