1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ज़करबर्ग बने बेटी के पिता, दान करेंगे 99% शेयर

ज़करबर्ग बने बेटी के पिता, दान करेंगे 99% शेयर

नई दिल्ली: फेसबुक के फाउंडर और CEO मार्क ज़करबर्ग पहली बार पापा बने हैं। पत्नी प्रिसिला ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। दोनों ने अपनी नन्ही परी का नाम 'मैक्स' रखा है।

ज़करबर्ग बने बेटी के...- India TV Hindi
ज़करबर्ग बने बेटी के पिता, दान करेंगे 99% शेयर

नई दिल्ली: फेसबुक के फाउंडर और CEO मार्क ज़करबर्ग पहली बार पापा बने हैं। पत्नी प्रिसिला ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। दोनों ने अपनी नन्ही परी का नाम 'मैक्स' रखा है। ज़करबर्ग ने खुद फेसबुक पर बेटी मैक्स के जन्म की ख़बर दी है। ज़करबर्ग ने फेसबुक पर अपनी बेटी की तस्वीर भी पोस्ट की। बेटी मैक्स के जन्म से बेहद खुश ज़करबर्ग ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि 'डियर मैक्स, तुम्हारी मां और मेरे पास अपनी खुशी को बताने के लिए शब्द नहीं है।'

ज़करबर्ग ने फेसबुक पोस्ट के जरिए एक लेटर लिखा है और बताया कि वो अपनी नन्ही परी को कैसी दुनिया देना चाहते है। वो अपनी बेटी मैक्स को गोद में लेने के साथ ही ज़करबर्ग ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी का 99 प्रतिशत हिस्सा दान कर देने की घोषणा कर दी है।

ज़करबर्ग का 'ए लेटर टु आवर डॉटर'

घर में बेटी के आने के मौक़े पर ज़करबर्ग ने अपनी कुल संपत्ति का 99 फीसदी हिस्सा दान में देने की योजना की भी घोषणा की। ज़करबर्ग ने ये घोषणा फेसबुक पोस्ट 'ए लेटर टु आवर डॉटर' के जरिए पूरी दुनिया को दी। ज़करबर्ग ने फेसबुक पर पोस्ट लिखा है। दो हजार दो सौ चौतीस शब्दों वाले अपने फेसबुक पोस्ट में ज़करबर्ग ने घोषणा की है कि वो अपनी ज़्यादातर दौलत अपनी जिंदगी में ही दान कर देंगे ताकि वो अपनी बेटी के लिए दुनिया को एक बेहतर जगह बना पाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा करके वो सभी बच्चों के लिए दुनिया को बेहतर बनाने में अपनी तरफ से छोटा सा योगदान देंगे।

मौजूदा हिसाब से देखें तो उनकी कुल संपत्ति का 99 फीसदी हिस्सा करीब 45 अरब डॉलर के करीब होगी। ज़करबर्ग अपनी विशाल संपत्ति चैरिटेबल फाउंडेशन के जरिए दान में देंगे। 45 अरब डॉलर की संपत्ति दान करने के बाद ज़करबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला के पास केवल साढ़े चार सौ मिलियन डॉलर यानी पैंतालीस करोड़ डॉलर की संपत्ति बच जायेगी।

ज़करबर्ग ने अपने ओपन लेटर में बताया है कि कि वो कैसी दुनिया में अपनी बेटी की परवरिश करना चाहते हैं। ज़करबर्ग ने लिखा है कि ''सभी पैरेंट्स की तरह, हमलोग चाहते हैं कि तुम हमारे से बेहतर दुनिया में पलो-बढ़ो.. हालांकि सुर्खियों में अक़सर बुरी चीजों पर फोकस होता है। लेकिन कई तरीके से ये दुनिया बेहतर होती जा रही है, स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, गरीबी कम हो रही है, जानकारी बढ़ रही है, लोग एक दूसरे से जुड़ रहे हैं, हर क्षेत्र में तकनीकी प्रगति से ये साबित होगा कि तुम्हारी दुनिया हमसे कहीं बेहतर होगी। हमलोग इसको बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे केवल इसलिए नहीं कि हम तुमसे प्यार करते हैं बल्कि इसलिए भी क्योंकि अगली पीढ़ी के सभी बच्चों के प्रति हमारी ये नैतिक ज़िम्मेदारी भी है''

फिलहाल ज़करबर्ग फेसबुक के काम से दो महीने की छुट्टी लेना चाहते हैं ताकि अपनी बेटी मैक्स को पूरा समय दे सकें। हालांकि कंपनी के नियमों के मुताबिक वो चार महीने की छुट्टी भी ले सकते हैं।

Latest India News