1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ज़करबर्ग ने किया ताज का दीदार, जानिये उनकी लव स्टोरी!

ज़करबर्ग ने किया ताज का दीदार, जानिये उनकी लव स्टोरी!

नई दिल्ली: फेसबुक के संस्थापक मार्क ज़करबर्ग ने भारत की यात्रा आगरा में ताजमहल से शुरू की और इसे अपनी उम्मीद से कहीं अधिक सुंदर बताया। जुकरबर्ग की लव स्टोरी भी कुछ फिल्मी है। ज़करबर्ग

प्लान की थी अपनी सरप्राइज शादी

साल 2012 में जब प्रिसिला ने मेडिकल में ग्रैजुएशन की परीक्षा पास की। उन्होंने इस खबर को अपनी शादी की सीक्रेसी के लिए उपयोग किया। उन्होंने अपने सभी मित्रों को यह कहकर पार्टी में बुलाया कि यह प्रिसिला की ग्रैजुएशन पार्टी है। इसके बाद करीब 100 गेस्ट्स को सरप्राइज देते हुए कहा कि ये उनकी शादी की पार्टी है।

हार्वर्ड के इन दोनों स्टूडेंट ने वॉशरूम के लिए लगी लाइन में मिलने के बाद एक-दूसरे के साथ डेटिंग शुरू कर दी। प्यार के परवान चढ़ने के कुछ समय बाद मार्क ने अपनी जिंदगी का एक सबसे बड़ा फैसला किया। यह फैसला था हार्वर्ड की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर अपनी कंपनी की शुरुआत करना। इस कंपनी का नाम था फेसबुक।  

मार्क के इस फैसले से प्रिसिला चान ने अपनी दोस्ती में कोई कमी नहीं आने दी। मार्क ज़करबर्ग ने जब अपने बढ़ते काम के चलते कैलिफोर्निया शिफ्ट होने का फैसला किया तो प्रिसिला ने अपने प्यार को और मजबूती दी। उसने भी यहां मेडिकल स्टूडेंट के रूप में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में एडमिशन ले लिया।

प्रिसिला पीड्रियाट्रिक्स में विशेषज्ञता हासिल करके एक डॉक्टर बन गई, जबकि ज़करबर्ग तकनीक विशेषज्ञ हैं। प्रिसिला ने ज़करबर्ग को फेसबुक पर अंगदान के प्रमोशन के लिए प्रेरित किया।

अगली स्लाइड में पढ़ें कौन थी फेसबुक की पहली मेंबर..........

Latest India News