1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ईद को लेकर बाजार हुए गुलजार

ईद को लेकर बाजार हुए गुलजार

लखनऊ: रमजान माह को लेकर बाजार में रौनक तो पहले से छाई हुई है। ईद अब नजदीक आ रही है, इसलिए बाजार आजकल देर शाम तक गुलजार रहने लगे हैं।   कई मुस्लिम परिवार अभी

ईद आ रही है नजदीक,...- India TV Hindi
ईद आ रही है नजदीक, बाजार हुए गुलजार

लखनऊ: रमजान माह को लेकर बाजार में रौनक तो पहले से छाई हुई है। ईद अब नजदीक आ रही है, इसलिए बाजार आजकल देर शाम तक गुलजार रहने लगे हैं।  

कई मुस्लिम परिवार अभी से बाजारों में घूमकर कपड़े, जूता सहित कई तरह की चीजें खरीदते देखे जा रहे हैं। एक दंपति आलमगीर और सलमा खातून के मुताबिक, ईद के दिन नजदीक आते ही बाजार में पैर रखने की जगह नहीं होगी, इसलिए अभी खरीदारी कर लेना बेहतर है।

वहीं, बच्चों में ईद की आहट को लेकर जश्न का माहौल है। रोजेदार रोजा खोलने के बाद शाम के समय अपने बच्चों के साथ दुकानों पर दिखाई दे रहे हैं।

कुछ दिनों पहले तक भीषण गर्मी और लू के कारण बाजारों में जहां मंदी छाई थी, वहीं अब ईद को लेकर कारोबारियों ने नया स्टॉक रखना शुरू कर दिया है।

मौसम खुशगवार रहने के कारण बाजारों में दोपहर में भी ग्राहक आने लगे हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी कपड़ों की हो रही है। शाम होते-होते तो शहर का प्रमुख अमीनाबाद बाजार ग्राहकों की भीड़ से गुलजार होने लग रहा है। ईद के लिए व्यापारियों ने कुर्ता-पाजामा का नया स्टॉक रखा है।

दुकानदार बरकत हसन ने बताया कि चिकन के कुर्ते-पाजामा सहित अन्य कपड़ों की मांग में तेजी हो गई है। इसके अलावा बच्चों से हर जुड़ी चीज की जहां मांग है, वहीं इनमें महंगाई का भी असर साफ देखने को मिल रहा है।

अमीनबाद सहित अन्य प्रमुख बाजारों में तो आसपास के जिलों से आए लोग भी खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं और यहां कपड़े सहित अन्य सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं माह रमजान और ईद को लेकर यहां की दुकानें खासतौर से सजाई गई हैं। शहर में मॉल और बड़े शोरूम में बम्पर इनामों की घोषणा की गई है।

इन प्रतिष्ठानों पर त्योहार को लेकर खरीदारी पर एक कूपन दिए जाने सहित ऑफर स्कीम चलाई जा रही है, ताकि ग्राहक आकर्षित हो सकें।

Latest India News