जम्मू: लोक सुरक्षा अधिनियम (PSA) के तहत अलगाववादी नेता मसर्रत आलम की हिरासत को जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय द्वारा रद्द किए जाने पर उसकी रिहाई के एक दिन बाद उसे फिर गिरफ्तार कर लिया गया। उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा, आलम को रिहा नहीं किया जाएगा क्योंकि उसके खिलाफ कई मामले लंबित हैं।
जम्मू कश्मीर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, वह पीएसए से तकनीकी तौर पर रिहा हो गया और उसे पहले से उसके खिलाफ दर्ज मामले को लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। स्वभाविक है कि उसे लंबित मामलों के सिलििसले में गिरफ्तार किया गया।
आलम को पीएसए के तहत अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था।
Latest India News