1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: सऊदी अरब से आया संदेश, हमें बचा लो

VIDEO: सऊदी अरब से आया संदेश, हमें बचा लो

नई दिल्ली: सऊदी अरब में कई भारतीय फंसे हुए हैं और इन भारतीयों ने भारत से अपील की है कि उन्हें नर्क से निकाला जाए। इन भारतीयों ने इंडिया टीवी को भी अपना वीडियो भेजा

saudi arabia- India TV Hindi
saudi arabia

नई दिल्ली: सऊदी अरब में कई भारतीय फंसे हुए हैं और इन भारतीयों ने भारत से अपील की है कि उन्हें नर्क से निकाला जाए। इन भारतीयों ने इंडिया टीवी को भी अपना वीडियो भेजा है और किसी भी तरह भारत बुलाने की गुजारिश की है। यूपी के कन्हैया लाल और केरल के सिद्धिक ने वीडियो में कहा है कि उन्हें न ही सैलरी दी जा रही है और न ही वापस भेजा जा रहा है।

दो दर्जन से ज्यादा ये वो भारतीय हैं जो अपने परिवार और देश के लिए कमाई करने के लिए सऊदी अरब गए थे लेकिन हालात कुछ ऐसे हो गए हैं कि ये लोग भारत वापस आना चाहते हैं। ये लोग अच्छी नौकरी की तलाश में सऊदी अरब गए थे लेकिन यहां इनको अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दिन देखने पड़ रहे हैं।

सऊदी अरब में फंसे यूपी के कन्हैया लाल ने वीडियों में कहा, ‘हम मुंबई से जय इंडस्ट्रीज ट्रैवल्स से आए हैं। यहां मल्टीनेशनल कंपनी हमें लेकर आई है लेकिन वीजा दूसरी कंपनी का लगाया हुआ है। हम लोगों को जुलाई तक सैलरी मिली हुई है और उसके बाद सैलरी अभी तक नहीं मिली। हम लोगों के पास खाने का पैसा नहीं है। कोई बीमार है।यहां बहुत ज्यादा परेशानी है। सरकार से निवेदन है कि हमें जल्द से जल्द इंडिया बुलाएं।’

इस ग्रुप में कोई यूपी का है, कोई महाराष्ट्र का, कोई केरल का तो कोई कर्नाटक का सबके राज्य अलग हैं, धर्म भी अलग हैं लेकिन परेशानी एक जैसी। अच्छी नौकरी का सपना लेकर ये सभी कुछ महीने पहले सऊदी अरब गए लेकिन पेट्रो डॉलर भारत भेजने का ख्वाब चंद दिनों में ही टूट गया।

सऊदी अरब की कंपनी ने कुछ दिनों तक सैलरी दी लेकिन बाद में वो सैलरी देना भी बंद कर दिया। इनमें से ज्यादातर लोग दलालों के जरिए सऊदी अरब आए हैं इन लोगों ने जब दलालों से वापस जाने के लिए संपर्क किया तो साफ इनकार कर दिया गया। कुछ लोगों के पासपोर्ट भी उनके पास नहीं हैं..वीजा दिलाने में भी गड़बड़ी की गई है। सऊदी अरब से वापस भारत आने की चाहत रखने वाले लोगों का आरोप है कि सऊदी अरब में भारतीय दूतावास भी उनकी मदद नहीं कर रहा हैं।

अगली स्लाइड में देखिए सात समंदर पार फंसे हिंदुस्तानियों की गुहार-

Latest India News