1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली से गुरुग्राम तक जाम ही जाम, सड़कों पर रेंग रही गाड़ियां

दिल्ली से गुरुग्राम तक जाम ही जाम, सड़कों पर रेंग रही गाड़ियां

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में चंद घंटों की बारिश से कई इलाकों में जलभराव से ट्रैफिक जाम हो गया है। दिल्ली में जगह-जगह जाम लगा है, वहीं गुड़गांव में बारिश ने एक बार सरकारी वायदों की

traffic jam- India TV Hindi
traffic jam

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में चंद घंटों की बारिश से कई इलाकों में जलभराव से ट्रैफिक जाम हो गया है। दिल्ली में जगह-जगह जाम लगा है, वहीं गुड़गांव में बारिश ने एक बार सरकारी वायदों की पोल खोल दी है। यहां चंद घंटे की बारिश के बाद हीरो होंडा चौक पर पानी भरने से लंबा जाम लगा है।

कुछ दिनों पहले ही यहां बारिश के बाद पानी भरने से भयंकर ट्रैफिक जाम लगा था जिसके बाद सरकार ने हालात सुधारने का दावा किया था। लेकिन अभी भी कोई सुधार नहीं है। करीब-करीब यही हालात इफको चौक और सदर बाज़ार इलाके में देखा जा रहा है।

दिल्ली में भी रामकृष्ण आश्रम मार्ग, आईटीओ,मंडी हाउस, अशोका रोड सहित कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लगा है। यहां गाडियां रेंग-रेंग कर चल रही हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री का काफिला जाम में फंसा
अमेरिकी विदेश मंत्री केरी और उनका काफिला भी सत्य मार्ग पर ट्रैफिक जाम में फंस गया। भारत-अमेरिका सामरिक एवं वाणिज्यिक संवाद में भाग लेने के लिए आए केरी दक्षिणी दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित एक होटल जा रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि उनका काफिला सत्य मार्ग के निकट भारी जाम में फंस गया। दिल्ली पुलिस और यातायात अधिकारियों ने सुरक्षा मामले का हवाला देते हुए इस घटना का ब्यौरा देने से मना कर दिया।

Latest India News