1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शादी से एक दिन पहले युवती का अपहरण कर किया गैंगरेप

शादी से एक दिन पहले युवती का अपहरण कर किया गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में तीन दरिंदों ने शादी के एक दिन पहले युवती का अपहरण कर वाराणसी ले जा कर बंधक बना कर रखा और उसके साथ कई दिनों तक बलात्कार करते रहे।

mau rape- India TV Hindi
mau rape

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में तीन दरिंदों ने शादी के एक दिन पहले युवती का अपहरण कर वाराणसी ले जा कर बंधक बना कर रखा और उसके साथ कई दिनों तक बलात्कार करते रहे। शादी बीत जाने के तीन दिन बाद उसको मऊ स्टेशन पर छोङ कर फरार हो गये। ये मामला कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

पीङिता का आरोप है कि उसकी शादी 05 मार्च को थी और 4 मार्च की सुबह में युवती को गांव के पङोसी युवक अभिनाश ने अपने साथीयों के साथ उसका अपहरण कर लिया और वाराणसी जनपद के मडुवाडीह में रख कर उसके साथ यौन शोषण किया और शादी के दो दिन बीत जाने के बाद 07 मार्च को मऊ स्टेशन पर छोङ कर फरार हो गये। पीडिता ने अब अपने लिए न्याय की गुहार लगाई है और पुलिस को लिखित सूचना दी है|

पीडिता के भाई का कहना है कि शादी के एक दिन पहले बहन के लापता हो जाने के  बाद उन्होंने उसकी छोटी बहन से शादी का रश्म अदा कराया और अपने परिवार की इज्जत बचाई। मऊ स्टेशन पर पहुचने के बाद पीङिता ने भाई के फोन पर अपने उपर गुजरी सारी कहानी घर वालो को सुनाई। वही पुलिस पीङिता और उसके परीजनों के तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपीयों की तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस पीङिता का मेडिक्ल मुआयना कराने के साथ ही एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और इस घटना की गंभीरता से जाच कर रही है।

Latest India News