नई दिल्ली: सुल्तानपुरी इलाके में आज तड़के 23 वर्षीय एक एमबीए छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और उसके दोस्त को घायल कर दिया गया। घटना उस समय की है जब छात्र और उसके दोस्त का एक गुट के साथ झगड़ा हो गया था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज तड़के करीब तीन बजे जब दुष्यंत अपने दोस्त राहुल और विशाल के साथ एक स्थानीय रेस्तरां में गया हुआ था तब कुछ मामूली बात को लेकर उनका एक गुट के साथ झगड़ा हो गया।
अधिकारी ने बताया कि झगड़ा के दौरान गुट में से एक व्यक्ति ने चाकू से दुष्यंत और राहुल पर हमला कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान करने और गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।
Latest India News