1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. MCD कर्मियों ने सड़क जाम की, परिवहन सेवा प्रभावित

MCD कर्मियों ने सड़क जाम की, परिवहन सेवा प्रभावित

एमसीडी के हड़ताली कर्मचारियों ने आज राजधानी में महत्वपूर्ण सड़कों को जाम कर दिया जिसकेे कारण व्यस्त समय के दौरान परिवहन सेवा प्रभावित हुयी।

mcd workers- India TV Hindi
mcd workers

नई दिल्ली: एमसीडी के हड़ताली कर्मचारियों ने आज दिल्ली में महत्वपूर्ण सड़कों को जाम कर दिया जिसकेे कारण व्यस्त समय के दौरान परिवहन सेवा प्रभावित हुयी। उधर दिल्ली सरकार ने प्रदर्शन जारी रखने को राजनीतिक और BJP के उकसावे की कार्रवाई करार दिया है जिसके कारण शहर की आम व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

सफाई कर्मचारियों द्वारा एनएच 24 और विकास मार्ग सहित अन्य प्रमुख मागो को बंद कर दिये जाने के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में यातायात ठहर गया जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने सड़कों पर कूड़ा डाला और टायरों में आग लगाई।

कल AAP सरकार से स्थानीय निकायों को सशर्त रिण देने की सिफारिश करने वाले उप राज्यपाल नजीब जंग आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैने ने ट्वीट किया, जब दिसंबर तक के वेतन का भुगतान कर दिया गया है तो हड़ताल क्यों। हड़ताल का आज आठवां दिन है। जैन ने प्रदर्शनों में भाजपा शासित निगमों के पार्षदों और मेयरों की भूमिका पर सवाल उठाया। तीनों नगर निकायों ने कल दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया था कि उन्हें दिसंंबर 2015 तक के वेतन का भुगतान किया गया है।

Latest India News