नई दिल्ली: ब्रह्नमुंबई म्युनिसिपल कार्पोरेशन ने जैन धर्म के त्योहार पर्युषन के मद्देनजर मुंबई में कुछ दिनों के लिए मीट पर प्रतिबंध लगा दिया है। मुंबई में मीट की खरीद-फरोख्त पर लगाई गई पाबंदी को लेकर लोग सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक ट्विटर प्रेमी ने तो मुंबई को Ban-istan तक बता डाला है। लोगों ने सरकार के इस रवैए को लेकर इतने ट्वीट कर डाले कि ट्विटर पर #meatban टॉप ट्रेंड कर रहा है।
कहां कहां बैन-
- महाराष्ट्र के मीरा-भायंदर में 10 सितंबर से 18 सितंबर तक मांस की दुकाने बंद रहेंगी।
- जैन त्योहार को देखते हुए मुंबई नगर निगम ने भी 4 दिन के लिए शहर में ऐसी ही पाबंदी के आदेश दे रखे हैं।
- मुंबई में 10 से 18 सितंबर तक मीट की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।
कौन कर रहा विरोध और क्यों-
सरकार के इस फैसले का काफी सारे लोग विरोध कर रहे हैं। इस विरोध में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी भी शामिल है। विरोध करने वालों का कहना है कि ऐसा करने से मीट की बिक्री करने वाले उन दुकानदारों पर रोजी रोटी का संकट आ जाएगा जो दिहाड़ी की कमाई से अपना घर चलाते हैं।
Latest India News