मक्का: जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ पार्टी PDP की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती हज प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाली प्रथम भारतीय महिला बन गई हैं। वह राज्य से आए करीब 7,000 श्रद्धालुओं में शामिल हैं, जिन्होंने इस साल हज किया। इनमें जम्मू-कश्मीर के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर भी शामिल हैं।जेद्दा स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने बताया, कश्मीर से लोकसभा सदस्य महबूबा मुफ्ती यहां हज के लिए हैं।
वह दो-सदस्यीय भारतीय हज प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। PDP प्रमुख महबूबा हज पर प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाली प्रथम महिला बन गई हैं। प्रतिनिधिमंडल में मध्य प्रदेश से BJP नेता मोहम्मद अनवर खान भी शामिल थे।
Latest India News