1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महबूबा मुफ्ती ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात

महबूबा मुफ्ती ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपनी सरकार के कई मंत्रियों के साथ आज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

mehbooba mufti meet rajnath singh- India TV Hindi
mehbooba mufti meet rajnath singh

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपनी सरकार के कई मंत्रियों के साथ आज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। राजनाथ घाटी में हुई हिंसक झड़पों के बाद यहां की स्थिति का जायजा लेने के लिए दो दिन की कश्मीर यात्रा पर आए हैं। इन झड़पों में 46 लोग मारे गए हैं और 3400 अन्य लोग घायल हुए हैं। 

गृहमंत्री द्वारा सत्ताधारी पीडीपी, भाजपा और विपक्षी नेशनल कांफ्रेंस के प्रतिनिधियों से अलग-अलग मुलाकात किए जाने के बाद महबूबा के नेतृत्व वाले सरकारी प्रतिनिधिमंडल ने सिंह से मुलाकात की। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा, बैठक अभी जारी है। केंद्रीय मंत्री आज दिल्ली लौटने पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 

घाटी में आज लगातार 16वें दिन सामान्य जनजीवन के पंगु बने रहने के कारण एक बेचैन करने वाली चुप्पी पसरी हुई है। इसी वजह से कश्मीर के पांच जिलों में और इसकी ग्रीष्मकालीन राजधानी के कुछ हिस्सों में कफ्र्यू अब भी लगा हुआ है। एक अधिकारी ने कहा कि घाटी में स्थिति अब तक शांतिपूर्ण है। आतंकी कमांडर बुरहान वानी के एक एनकाउंटर में मारे जाने के एक दिन बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें शुरू हो गई थीं।

Latest India News