A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यमुना बैंक-वैशाली खंड पर मेट्रो सेवा आज प्रभावित होगी

यमुना बैंक-वैशाली खंड पर मेट्रो सेवा आज प्रभावित होगी

यमुना बैंक और वैशाली मेट्रो स्टेशनों के बीच 8.7 किलोमीटर मार्ग पर ट्रेन सेवा मरम्मत कार्यों के कारण रविवार दोपहर दो घंटे के लिए प्रभावित होगी।

Delhi metro- India TV Hindi
Delhi metro

नयी दिल्ली: यमुना बैंक और वैशाली मेट्रो स्टेशनों के बीच 8.7 किलोमीटर मार्ग पर ट्रेन सेवा मरम्मत कार्यों के कारण रविवार दोपहर दो घंटे के लिए प्रभावित होगी। 
अधिकारियों ने बताया कि दिन में साढ़े 12 बजे से दो घंटे के लिए रख-रखाव का कार्य होगा। 

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, ‘‘ब्लू लाइन के यमुना बैंक और वैशाली मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवा रविवार को दो घंटे के लिए सिंगल लाइन पर चलेगी।’’ 
बयान में कहा गया कि मरम्मत का काम दिन में कम व्यस्तता वाले समय साढ़े 12 बजे से ढाई बजे तक इस खंड (यमुना बैंक से वैशाली) की डाउन लाइन पर होगा।

Latest India News