जम्मू: आतंकवादियों ने शनिवार तड़के जम्मू एवं कश्मीर के सांबा जिले में सेना के एक कैम्प पर हमला कर दिया जिसमें वैष्णो देवी की यात्रा पर जा रहा एक व्यक्ति घायल हो गया।
एक सीनियर पुलिस अधिकारी के अनुसार, "आतंकवादियों ने सुबह पांच बजकर पचास मिनट पर सांबा जिले में 82वीं आर्मर्ड रेजीमेंट के मेसार कैम्प पर हमला किया। आतंकवादियों के पास ग्रेनेड और स्वचलित हथियार हैं। हमले में दो आतंकवादी के शामिल होने की संभावना है।"
अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी बचकर भाग नहीं सकें इसलिए मेसार कैम्प में अतिरिक्त सैन्य बल भेजा जा रहा है।
24 घंटे के अंदर जम्मू कश्मीर में दूसरा आतंकी हमला है।
रक्षा जन संपर्क अधिकारी लेफ़्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि पूरे इलाक़े की घेराबंदी कर दी गई है।
Latest India News