1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बारामुला में आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में आतंकी ढ़ेर, एक जवान भी शहीद

बारामुला में आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में आतंकी ढ़ेर, एक जवान भी शहीद

जम्मु: जम्मु-कश्मीर में बारामुला के राफियाबाद में सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में 1 जवान के शहीद होने की खबर है। बताया जा रहा है कि एक घर में

सुरक्षाबलों से...- India TV Hindi
सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में आतंकी ढ़ेर, एक जवान भी शहीद

जम्मु: जम्मु-कश्मीर में बारामुला के राफियाबाद में सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में 1 जवान के शहीद होने की खबर है। बताया जा रहा है कि एक घर में 3-4 आतंकी छिपे हुए हैं और 1 आतंकी को जिंदा पकड़ा गया है। हालंकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। साथ ही पूरे इलाके को सीज़ कर दिया गया है। रुक-रुक कर गोला बारी जारी है।

आतंकियों से निपटने के लिए जम्मु-कश्मीर पुलिस, इंडियन आर्मी और CRPF इस ज्वांइट ऑपरेशन में लगे हुए हैं।

रिहायशी इलाकों से निकाल कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकियों के किसी भी आतंकी संगठन से जुड़े होने की खबर नहीं है।

आगे की स्लाइड में देखें मुठभेड़ की तस्वीरें..

Latest India News