नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन आपराधिक घटनाएं सामने आती रहती है। बीती रात को लोगों ने रावण के पुतले को तो जला दिया लेकिन असली रावण अभी भी घूम रहे है। गुरुवार को जब पूरा देश दशहरे के जश्न में डूबा था उसी दौरान चार दरिंदो ने एक मासूम लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला।
दिल्ली से दशहरा देखकर वापस अपने गांव जा रहे एक परिवार के साथ चार ऑटो चालकों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। चारों आरोपी ऑटोचालक है। पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया है और मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
दिल्ली से दशहरा देखकर जा रहे परिवार ने जैसे ही बार्डर पार कर हरियाणा में एंट्री की तो कुछ शराब के नशे में धुत ऑटो चालकों ने एक लड़की को जबरन ऑटो में उठा लिया। लड़की अपने परिवार के साथ थी। नशे में धुत ऑटो चालकों का परिवार ने विरोध किया तो लड़की के भाई का सिर फोड़ दिया। मां पैदल पीछे भागती रही लेकिन तब तक वे 14 साल की नाबालिग को लेकर फरार हो गए। लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद ऑटो चालकों ने लड़की को फेंक दिया।
अपराध को अंजाम देने वाले ऑटो चालकों में से एक को परिवार ने पहचान लिया जो उसी कॉलोनी का था। हरियाणा की कोंडली थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही छापेमारी की और संदीप नाम के आरोपी को अरेस्ट कर सख्ती से पूछा तो उसने कबूल किया कि वह उन चार लड़कों में शामिल था जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया चारों आरोपियों को पकड़ लिया है।
Latest India News