मुजफ्फरनगर: जिले के रतनपुरी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रियावली गांव में एक किशोर ने चार वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उसे पीटा। पुलिस ने बताया कि यह घटना कल उस समय हुई जब 14 वर्षीय लड़का पीड़ता को मिठाई का लालच देकर गन्ने के एक खेत में ले गया, उससे कथित तौर पर बलात्कार किया और उसे पीटा।
थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़िता को एक अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपी फरार है। कुमार ने बताया कि लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज करायी है।
पुलिस ने बताया कि उत्तेजित परिवार के सदस्य थाना भी पहुंचे और तुरंत कार्रवाई की मांग की। तनाव को देखते हुए गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Latest India News