1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आरोपी जमानत पर छूटा, रेप पीड़िता ने की आत्मदाह की कोशिश

आरोपी जमानत पर छूटा, रेप पीड़िता ने की आत्मदाह की कोशिश

रेप से पीड़ित दलित वर्ग की एक 13 वर्षीय लड़की ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पीड़िता को इस बात का डर था कि उसके मामले में जमानत पर जेल से रिहा हुआ एक आरोपी उसे मार डालेगा।

Representative Image | PTI- India TV Hindi
Representative Image | PTI

इटारसी: रेप से पीड़ित दलित वर्ग की एक 13 वर्षीय लड़की ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पीड़िता को इस बात का डर था कि उसके मामले में जमानत पर जेल से रिहा हुआ एक आरोपी उसे मार डालेगा। लड़की की हालत खतरे से बाहर है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस में सब डिविजनल ऑफिसर अनिल शर्मा ने गुरुवार को बताया कि इटारसी से लगभग 15 किलोमीटर दूर नयागांव की रहने वाली दलित वर्ग की नाबालिग लड़की ने बुधवार को अपने घर पर अपने उपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। उसे इस बात का डर था कि उसके के साथ रेप के मामले में जेल से जमानत पर रिहा हुआ एक आरोपी अनिल यादव उससे बदला लेने के लिए उसे मार डालेगा। उन्होंने बताया कि आत्मदाह की कोशिश में पीड़ित लड़की 40 प्रतिशत जल गई है और उसे उपाचार के लिए इटारसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

शर्मा ने बताया कि पीड़िता के साथ फरवरी 2016 में रेप हुआ था तथा इस मामले में मुख्य आरोपी जेल में बंद है जबकि दूसरा सह आरोपी लगभग 2 महीने पहले जमानत पर रिहा हुआ है। दूसरे आरोपी के जेल से रिहा होने के बाद से ही पीड़िता को यह डर सता रहा था कि वह बदला लेने के लिए उसे मार डालेगा। उन्होंने बताया कि इस डर से गुरुवार को पीड़िता ने अपने उपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। आत्मदाह की कोशिश में पीड़िता लगभग 40 प्रतिशत तक जल गई है। 

एसडीओपी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपी यादव को इंडियन पीनल कोट और एसटी एससी कानून की धाराओं में गिरफ्तार किया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस और इटारसी की सामाजिक संस्थाओं द्वारा पीड़ित बालिका और उसके परिवार की हर संभव सहायता की जा रही है।

Latest India News